{"_id":"593acdeb4f1c1bb0598b4595","slug":"171497026027-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में फिसड्डी अफसरों को कड़ी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में फिसड्डी अफसरों को कड़ी फटकार
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व वसूली में फिसड्डी अफसरों को कड़ी फटकार
फोटो-2
-राजस्व वसूली में सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
-डीएम ने समीक्षा बैठक में कसे जिला स्तरीस अफसरों के पेंच
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। राजस्व वसूली में फिसड्डी कई अफसरों को कड़ी फटकार लगाई गई है। जिले के कई विभाग लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली नहीं कर सके हैं। राजस्व वसूली में सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएम ने समीक्षा बैठक में कई जिला स्तरीय अफसरों के पेंच कसे हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को कहा कि सभी अफसरों को शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लक्ष्य का पूरा करना अनिवार्य है। ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर टीडीएस कटौती के बारे में वाणिज्य कर अधिकारी ने ब्यौरा प्रस्तुत किया। लक्ष्य के अनुरुप राजस्व वसूली न होने पर डीएम ने स्टांप विभाग के अफसर, मंडी समिति बलरामपुर, जिला आबकारी अधिकारी नीरज वर्मा व एक्सईएन पावर कार्पोरेशन विनय कुमार को कड़ी फटकार लगाई तथा एक सप्ताह में 100 प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को कहा है। का निर्देश दिया।
एआरटीओ राजेश कुमार मौर्य को बिना परमिट वाले वाहनों के संचालन पर रोक लगाने तथा टैक्सी स्टैंडों पर गाड़ियों के भीड़ को हटवाने का निर्देश दिया गया। मनोरंजन तथा नगर पालिका परिषद बलरामपुर के राजस्व वसूली पर डीएम ने संतोष जताया। नगर पालिका में सात लाख 45 हजार रुपये के सापेक्ष 11 लाख 8 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई है। डीएम ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को अतिक्रमण हटवाने, ठेला व पटरी दुकानदारों के मनमानी पर रोक लगाने तथा भू-व खनन माफियाओं के टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों व मुकदमों के निस्तारण शीघ्र कराकर 15 दिन में अपडेट रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।