फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   17 thousand youth registered their names in the voter list

17 हजार युवाओं ने वोटरलिस्ट में दर्ज कराया नाम

Thu, 25 Nov 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
17 thousand youth registered their names in the voter list
बलरामपुर। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में नवंबर माह के अभियान में 17013 युवक-युवतियां वोटर बनाए जा चुके हैं। जिले में 922 की तुलना में जेंडर रेशियो 825 है जिसे पूरा करने की जद्दोजहद चल रही है। आधी आबादी के वोटरों को बढ़ाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर विधानसभा चुनाव का मतदान कराने की सभी तैयारियां की जा रही हैं। जिले में 80 साल से ऊपर आयु के 37,676 वोटरों को चिन्ह्ति किया गया है। बुजुर्ग वोटरों को पोलिंग बूथों पर लाने के बजाय पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की तैयारी हो रही है। बुजुर्ग वोटरों को घर बैठे मतदान करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि सात, 13 व 21 नवंबर को जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर एक जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूरा करने वाले नए वोटरों को जोड़ने का विशेष अभियान चलाया गया। विद्यालयों में मतदाता जागरुकता के कार्यक्रम कर लोगों को वोटर बनने के लिए जागरूक किया गया। विशेष अभियान के दौरान जिले में 17013 युवक-युवतियों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी तुलना में 16117 आवेदन को चारों विधानसभा के वोटरलिस्ट में फीड करा दिया गया है। बाकी बचे 896 आवेदन भी फीड कराए जा रहे हैं। 28 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर नए वोटरों को जोड़ा जाएगा। जिले में 80 साल से ऊपर आयु के 37,676 मतदाता चिन्ह्ति किए गए हैं। निर्वाचन आयोग की तरफ से बुजुर्ग वोटरों को पोलिंग बूथों पर लाने के बजाय पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की तैयारी हो रही है। बुजुर्ग वोटरों को घर बैठे मतदान करने का अवसर मिलेगा।
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक हजार पर 825 महिला वोटर सूची में दर्ज हैं। महिला वोटरों का प्रतिशत पुरुषों की तुलना में कम है जिसे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 28 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर युवाओं व महिलाओं को वोटर बनाया जाएगा।
अभियान में प्राप्त दावे व आपत्तियों का 20 दिसंबर तक निस्तारण होगा। पांच जनवरी को वोटरलिस्ट की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। जिले में 27,39,215 आबादी की तुलना में 57.34 प्रतिशत के साथ 15,70,717 वोटर मतदाता सूची में दर्ज हैं। संवाद

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने बताया कि उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राम अभिलाष की निगरानी में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का विशेेष अभियान चल रहा है। नए वोटरों को बढ़ाने और साफ-सुथरी वोटरलिस्ट तैयार कराने के लिए राजनीतिक दलों से मदद ली जा रही है। 30 नवंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चलेगा। सभी मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के लिए मतदाता सूची उपलब्ध है। बीएलओ के पास प्रारुप छह, छह-ए, सात, आठ व आठ-क उपलब्ध है। अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed