फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   17 thousand consumers will get better electricity supply

Balrampur News: 17 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति

Wed, 03 Sep 2025 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
17 thousand consumers will get better electricity supply
गैड़ास बुजुर्ग। स्थानीय ब्लॉक के 25 गांवों में 17 हजार उपभोक्ताओं को जल्द बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। लोगों को बार-बार ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज से निजात मिलेगी। बुधवार को नए फीडर का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन

उतरौला तहसील के इटईमैदा चीनी मिल के पॉवर प्लांट से गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के लिए करीब 25 लाख रुपये की लागत से स्वतंत्र फीडर की स्थापना कराई गई है। इस फीडर से ग्राम इटईमैदा, पुरैना वाजिद, पटियाला गिंट, सहरसवां व पिपरा होते हुए भड़वाजोत, अहिरौली नगवा, पकड़ी, सरयू नहर पुल व गैड़ास बुजुर्ग तक बिजली लाइन बिछाई गई है। नई लाइन से गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के करीब 17 हजार उपभोक्ताओं को जोड़ा गया है। 16 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाने से बार-बार ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज से लोगों को निजात मिलेगी। एसडीओ उतरौला ग्रामीण अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि इससे बिना रुकावट बिजली आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों में खुशी
क्षेत्रवासी रमेश, कलीम, राजू, मनीष, रमजान व कलीमुद्दीन आदि ने बताया कि पहले लो-वोल्टेज व बार-बार ट्रिपिंग से परेशान रहते थे। नई लाइन शुरू हो जाने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। नई लाइन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर होगी समस्या
इटईमैदा पॉवर प्लांट से गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के लिए नए फीडर का शुभारंभ बुधवार को करा दिया गया है। इससे गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के लोगों को बेहतर ढंग से बिजली आपूर्ति कराई जा सकेगी।
-अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता तुलसीपुर उतरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed