{"_id":"5946b9954f1c1b12698b460d","slug":"161497807253-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने सगे भाईयों को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने सगे भाईयों को जमकर पीटा
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिटाई से युवक की आंख की रोशनी गई
- पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने किया हमला, बचाने पहुंचे भाई को भी पीटा
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धनौढ़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने दो भाइयों को जमकर पीट दिया। इससे एक भाई के आंख की रोशनी चली गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में दूसरा भाई भी घायल हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
धनौढ़ा निवासी मोहम्मद हलीम उर्फ छोट्टन ने बताया कि उनकी गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। शनिवार दोपहर उनका बेटा मोहम्मद खुर्शीद खेत में गाय को चारा देने गया था। जहां पहले से घात लगाए बैठे विपक्षियों ने लाठी-डंडे से खुर्शीद पर हमला कर दिया। इससे उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। शोर सुनकर खुर्शीद को बचाने पहुंचे उसके भाई मो. शरीफ को भी विपक्षियों ने पीट दिया। खुर्शीद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोट्टन ने महराजगंज तराई थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।