फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   16 cases resolved on the spot in the complete resolution day

संपूर्ण समाधान दिवस में 16 मामले मौके पर निस्तारित

Sat, 16 Oct 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
16 cases resolved on the spot in the complete resolution day
बलरामपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में मौके पर 16 मामलों का निस्तारण कराया जा सका है। तीनों तहसीलों में 120 लोगों ने विभिन्न मामलों को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जमीन से जुड़े विवादों का मौके पर जाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

दिशा-निर्देश के बाद भी मामलों का समय से निस्तारण न होने के चलते लोगों में मायूसी है। सदर तहसील सभागार में डीएम श्रुति ने और तुलसीपुर व उतरौला तहसील सभागारों में एसडीएम ने मामलों की सुनवाई की।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम श्रुति ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का समय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के खगईजोत निवासी शिवम चौहान ने विपक्षी दलों पर जान से मारने की धमकी, प्यारेलाल ने जमीन का फर्जी बैनामा कराने, मुरीहवा निवासिनी गंगावती ने रास्ता बंद किए जाने व अवैध अतिक्रमण आदि के बारे में शिकायत की जिस पर डीएम ने पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को निर्धारित समय के अंदर मामलों का निस्तारण कराकर पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया।
शिकायत कर्ताओं ने आरोप लगाया कि समय से मामलों का निस्तारण न होने के चलते उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 33 मामले प्रस्तुत किए गए जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।
इस अवसर पर सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, तहसीलदार शेख आलमगीर, सीओ सिटी वरुण मिश्र, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, बीएसए डॉ. रामचंद्र व डीआईओएस गोविन्द राम सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
तुलसीपुर तहसील सभागार में एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान कुल 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें सात का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी बचे मामलों को पोर्टल पर अपलोड कराया गया और तीन दिन में निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस अजय जैन, सीओ तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह व नायब तहसीलदार राजीव वर्मा सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उतरौला तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed