फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   सीएचसी उतरौला के वार्ड ब्वॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएचसी उतरौला के वार्ड ब्वॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 15 Jun 2019 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी उतरौला के वार्ड ब्वॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बलरामपुर। सीएचसी उतरौला में तैनात वार्ड ब्वॉय की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची उतरौला कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीएचसी उतरौला के डॉक्टर डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वॉय अभिषेक त्रिपाठी उर्फ चंदन रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
विज्ञापन




बहराइच के थाना रुपईडीहा के ग्राम चितरहिया निवासी अभिषेक त्रिपाठी की तैनाती वर्ष 2012 में वार्ड ब्वॉय के पद पर हुई थी। रात के समय सीएचसी में अभिषेक की ड्यूटी थी। सुबह वार्ड ब्वाय की तलाश शुरू हुई। इमरजेंसी कमरा बंद था। खिड़की से जाकर दरवाजा खोला गया और वार्ड ब्वॉय को जगाने का प्रयास किया गया लेकिन वार्ड ब्वॉय नहीं उठा। जानकारी सीएचसी के स्टाफ को दी गई।
विज्ञापन




स्टाफ ने देखा तो वार्ड ब्वॉय की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। घटना की सूचना उतरौला कोतवाली की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक उतरौला अवधेश राय व कस्बा चौकी इंचार्ज शशि प्रताप सिंह ने लोगों से मामले की पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed