फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   भर दो झोली मेरी या मोहम्मद, लौटकर मैं न जाऊंगा खाली...

भर दो झोली मेरी या मोहम्मद, लौटकर मैं न जाऊंगा खाली...

Sat, 15 Jun 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
भर दो झोली मेरी या मोहम्मद, लौटकर मैं न जाऊंगा खाली...
बलरामपुर। मोहल्ला अंधियारी बाग स्थित हजरत हाफिज ऐनुल्लाह शाह चिश्ती रहमत उल्लाह अलैह के मजार पर चल रहे तीन दिवसीय सालाना उर्स का समापन गुरुवार की रात कुल शरीफ के साथ हुआ। उर्स के अंतिम दिन जबाबी कव्वाली सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन




उर्स के आयोजक कमरुद्दीन अंसारी व शब्बू आदि ने बताया कि उर्स के पहले दिन गागर-चादर जुलूस, दूसरे दिन तकरीरी प्रोग्राम एवं तीसरे दिन जबाबी कव्वाली का आयोजन किया गया। लखनऊ से आए कव्वाल आफताब आलम वारसी एवं देवा शरीफ के कव्वाल अफ्फान हुसैन वारसी केे बीच कव्वाली का जोरदार मुकाबला हुआ। कव्वाली प्रस्तुत करते हुए अफ्फान हुसैन ने कलाम पढ़ा कि ताजदारे हरम हो निगाहें करम, हम गरीबों के दिन भी संवर जाएंगे।
विज्ञापन




जबाब में कव्वाली सुनाते हुए आफताब आलम वारसी ने कलाम पेश किया कि भर दो झोली मेरी या मोहम्मद, लौटकर मैं न जाऊंगा खाली। दोनों कव्वालों द्वारा पेश किए गए कलाम सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, महमूदुल हक, हाजी शरीफ व हाजी नब्बन खां सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed