फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   जीवनदायनी गंगा के संरक्षण का लिया गया संकल्प

जीवनदायनी गंगा के संरक्षण का लिया गया संकल्प

Fri, 14 Jun 2019 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
जीवनदायनी गंगा के संरक्षण का लिया गया संकल्प
जीवनदायिनी गंगा के संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन



बलरामपुर। गंगा जीवनदायिनी के साथ-साथ मोक्षदायिनी भी है। गंगा (जल) के बिना जीवन संभव नहीं है। गंगा के दूषित होने तथा जल की कमी से आने वाले दिनों में मनुष्य के समक्ष भारी संकट होगा।


इससे बचने तथा जीवन को सुखमय बनाने के लिए हम सभी को पर्यावरण के साथ-साथ जल संरक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए। ये बातें श्रीकृष्ण गौशाला सहियापुर में चल रहे गंगा दशहरा मेले के दूसरे दिन जल संरक्षण विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहीं।
विज्ञापन




तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कहा कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए भारत सरकार के साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा भी तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए सरकार के साथ-साथ हम सभी को भी आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली से आए धर्माचार्य भीष्म पितामह ने गंगा के अवतरण एवं महात्म पर प्रकाश डालते हुए लोगों से गंगा को अविरल बनाने में योगदान देने की अपील की। गोष्ठी के बाद सभी लोगों ने पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर आशुतोष तिवारी, सौरभ मिश्र, राजीव मिश्र, मयंक त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


इसी तरह एकल विद्यालय अभियान द्वारा बिजलेश्वरी देवी मंदिर से राप्ती नदी के सिसई घाट तक शोभायात्रा निकाली गई। राप्ती तट पर पूजन व आरती के साथ-साथ पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संध्या सिंह, एकल अभियान युवा समिति के जिलाध्यक्ष रवींद्र गुप्ता कमलापुरी, झूमा सिंह, स्वर्णलता श्रीवास्तव, अरुण सिंह, छेदी जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed