फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बैठक से नदारद खनन निरीक्षक व पीओ डूडा का रुकेगा वेतन

बैठक से नदारद खनन निरीक्षक व पीओ डूडा का रुकेगा वेतन

Fri, 14 Jun 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
बैठक से नदारद खनन निरीक्षक व पीओ डूडा का रुकेगा वेतन
खनन निरीक्षक व पीओ डूडा का वेतन रोका
विज्ञापन



बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बीते दिन कर-करेत्तर व राजस्व की समीक्षा बैठक से बिना सूचना के नदारद खनन निरीक्षक व पीओ डूडा का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी डीएम/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने सभी अफसरों को शत-प्रतिशत लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कम राजस्व वसूली पर बांट-माप निरीक्षक का वेतन रोका गया है।


समीक्षा बैठक में नगर पालिका व नगर पंचायतों की राजस्व वसूली की प्रगति खराब पाए जाने पर प्रभारी डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। शासन स्तर से नगर निकायों में पाथ-वे निर्माण कराने के लिए सभी ईओ को जमीन की तलाश के संबंध में संबंधित एसडीएम से मिलने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले के चारों नगर निकायों के ईओ को अतिक्रमण हटवाने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।


बरसात के दौरान शहरी क्षेत्रों के लोगों को कीचड़ व गंदगी से निजात दिलाने के लिए नाले-नालियों की सफाई चौकस रखने की जिम्मेदारी दी गई। लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली न होने पर बांट-माप निरीक्षक तथा समीक्षा बैठक से नदारद खनन निरीक्षक व पीओ डूडा का भी वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।



आबकारी, सड़क, पुल, भू-राजस्व, वन्यजीव, विद्युत, परिवहन, स्टांप, पंजीकरण व पर्यटन विभाग को राजस्व वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में सदर एसडीएम नागेंद्र नाथ यादव, उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़, तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed