फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज.

अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज.

Fri, 14 Jun 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज.
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन



बलरामपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में शुक्रवार सुबह आठ बजे से रक्तदान शिविर आयोजित होगा।


रक्तदान के लिए अब तक 18 महादानियों ने अपना पंजीकरण कराया है। शिविर में एसएसबी, एनएसएस, एनसीसी के जवान व स्वयंसेवक भी रक्तदान करेंगे।


रक्तदान शिविर का उद्घाटन संयुक्त जिला चिकित्सालय के डॉ. एपी मिश्र करेंगे। ब्लड बैंक में आने वाले रक्तदानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने कहा कि आज के दौर में खून नहीं मिलने के कारण रोज तमाम लोगों की जान चली जाती है। रक्तदान से हम किसी का जीवन बचा सकते हैं।


डीएम कृष्णा करुणेश ने भी रक्तदान को महादान बताते हुए हर साल विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले शिविर की सराहना की।


उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। 18 से 60 वर्ष तक की उम्र का हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed