{"_id":"5d012c59bdec2207680ed659","slug":"15603579689-balrampur-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापरी से रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापरी से रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला बदमाश दबोचा
बलरामपुर। व्यवसायी से दो लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ क्राइम मनोज कुमार यादव ने बुधवार को बताया कि बलरामपुर नगर स्थित राम मिष्ठान भंडार के मालिक अरविंद गुप्ता से गत तीन जून को पिस्टल दिखाकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली में ग्राम हांसडीह शंकरपुर कोतवाली देहात निवासी सत्यप्रकाश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपी फरार चल रहा था।
बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नगर कोतवाल रामाश्रय राय की टीम ने झारखंडी रेलवे स्टेशन के पास से सत्यप्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।