{"_id":"5cffed04bdec22077e09d50c","slug":"156027621911-balrampur-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया छलनी कर रहे राप्ती नदी का सीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया छलनी कर रहे राप्ती नदी का सीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन माफिया छलनी कर रहे राप्ती नदी का सीना
बलरामपुर। अब राप्ती नदी भी खनन माफियाओं के टारगेट पर आ गई है। बीते कई दिनों से लगातार राप्ती नदी में बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। प्रशासनिक ढिलाई के चलते खनन माफियाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
क्षेत्र के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यदि खनन पर अंकुश न लगा तो बाढ़ के समय राप्ती नदी विकराल रूप धारण करेगी।
क्षेत्रवासी मनोज, हरिश्चंद्र यादव, रामू पासवान, मनीराम, राजेश, विक्रम आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि सदर तहसील क्षेत्र के रोवारी, आबर, करमहना, नरायनपुर मझारी, वीरपुर खर्द सहित कई स्थानों पर राप्ती नदी से दिन-रात बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे राप्ती नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है। बरसात के दिनों में बाढ़ आने पर राप्ती नदी विकराल रूप धारण करेगी और आसपास बसे लोगों पर बाढ़ का कहर टूटेगा। इन लोगों ने डीएम से खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही राप्ती नदी में अवैध बालू खनन नहीं रुका तो आंदोलन किया जाएगा। डीएम कृष्णा करुणेश ने सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव को निर्देश दिया है कि राप्ती में हो रहे अवैध बालू खनन पर तत्काल रोक लगाएं और बालू खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।