फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   मासूम के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो

मासूम के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो

Tue, 11 Jun 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
मासूम के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो
तुलसीपुर (बलरामपुर)। मासूम के अपराधियों के खिलाफ लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। आक्रोशित लोग मासूम के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने पर अड़े हुए है। रविवार की शाम को तुलसीपुर बाजार के मिल चूंगीनाका से नई बाजार तक कैंडल मार्च निकालकर अलीगढ़ की घटना के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया गया।
विज्ञापन



कैंडल मार्च में शामिल मुन्नू तिवारी, देवेंद्र, विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री सुधीर पाठक, नगर प्रमुख अमन गुप्ता, नगर सहमंत्री अनुपम गुप्ता, रजत सोनी, दानिश अंसारी, सरफराज खान, निशांत तिवारी, रवि श्रीवास्तव, नसीम खां व शाहिद खान आदि ने आक्रोश व्याप्त करते हुए कहा कि मासूम के अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन



अबोध बच्ची के साथ घिनौना कृत्य करने वाले अपराधियों को कड़ी सजा दिलाकर समाज में ऐसा संदेश दिया जाए जिससे कोई भी अपराधी ऐसा अपराध करने से पहले कई बार सोचे। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने मासूम की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed