फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   तेज आंधी में उड़ा टीन शेड, ढही पक्की दीवार, नगर की बिजली गुल

तेज आंधी में उड़ा टीन शेड, ढही पक्की दीवार, नगर की बिजली गुल

Mon, 03 Jun 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
तेज आंधी में उड़ा टीन शेड, ढही पक्की दीवार, नगर की बिजली गुल
बलरामपुर। रविवार मध्यरात्रि तेज आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी में एक टीन शेड उड़ गया, पक्की दीवार भी भरभराकर ढह गई। कई जगह पेड़ व बिजली के पोल भी टूट गए। नगर क्षेत्र की बिजली करीब आठ घंटे गुल रही।
विज्ञापन


आंधी का असर ग्रामीण इलाकों में काफी तेज रहा। हरैया थाना क्षेत्र के गंजडहवा गांव में आंधी के चलते विजय कुमार यादव के मकान का टीन शेड उड़ गया। हवा के दबाव से उनके मकान की पक्की दीवार भरभरा कर ढह गई। घटना के समय विजय पत्नी बच्चों के साथ सो रहे थे। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। हलका लेखपाल एके पांडेय ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को दी है।
विज्ञापन


आंधी के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। कई इलाकों में पेड़ की डाल टूटने से बिजली के पोल व तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। नगर क्षेत्र में भी भगवतीगंज फीडर की विद्युत आपूर्ति आंधी व बारिश के चलते रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक गुल रही। बारिश होने से किसान काफी खुश है। सिंचाई के अभाव में सूख रही गन्ने की फसल को बारिश से काफी फायदा हुआ है। किसानों ने धान की नर्सरी की तैयारी भी तेज कर दी है। किसान धर्म प्रकाश, मेहताब, राम कुमार, राधेश्याम व इलियास आदि ने बताया कि यदि दो-तीन दिनों में बारिश फिर हो जाती है तो खरीफ की फसल की तैयारी में काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed