{"_id":"5991d1104f1c1b3a388b4a19","slug":"151502728464-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"... तो जिले के ऊपर से ही गुजर गया सीएम का उड़न खटोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... तो जिले के ऊपर से ही गुजर गया सीएम का उड़न खटोला
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
... तो जिले के ऊपर से ही गुजर गया सीएम का उड़न खटोला
- बाढ़ पीड़ितों की मदद के अरमानों पर फिर गया पानी
लालजी सिंह
बलरामपुर। पड़ोसी जनपद गोंडा तथा श्रावस्ती में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला सोमवार को जिले के ऊपर से गुजर गया। स्थानीय सांसद व विधायक दावा कर रहे है कि सीएम ने जिले की बाढ़ का हवाई सर्वे किया है लेकिन प्रशासन को हवाई सर्वे की कोई जानकारी नहीं है। जिले के लाखों बाढ़ पीड़ितों के सीएम से मिलने वाली विशेष राहत के अरमानों पर पानी फिर गया है। जिले के सैकड़ों गांव पिछले करीब एक सप्ताह से राप्ती नदी के तांडव की चपेट में है। नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने के बाद नदी ने रविवार से ही फिर रौद्र रुप धारण कर लिया है। नेशनल हाईवे समेत कई मार्ग बाढ़ के चलते बंद हो चुके है। सोमवार को गोंडा तथा श्रावस्ती में बाढ़ के हालात का जायजा लेने आ रहे सूबे के सीएम से यहां के बाढ़ पीड़ितों ने भी काफी उम्मीद लगा रखी थी। दोपहर में सीएम का हेलीकॉप्टर जब जनपद की सीमा में गड़गड़ाया तो लोगों ने सोचा कि हो सकता है सीएम यहां भी कुछ समय के लिए रुकें और परेशानी से रुबरु हों लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। सीएम का उड़न खटोला जिले के ऊपर से मंडराता हुआ श्रावस्ती की तरफ निकल गया। डीएम आरके मिश्र ने बताया कि श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र तथा विधायक पल्टूराम व कैलाश नाथ शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिले की बाढ़ का हवाई सर्वे किया है लेकिन अधिकारिक तौर पर प्रशासन को हवाई सर्वे की कोई सूचना नहीं मिली थी।