फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   150 youth trained for self employment

स्वरोजगार के लिए 150 युवाओं को किया प्रशिक्षित

Mon, 25 Nov 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
150 youth trained for self employment
बलरामपुर। विश्वकर्मा श्रम समन योजना भगवतीगंज स्थित एक विद्यालय में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 150 युवाओं को स्वरोजगार के लिए विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को प्रमाण पत्र वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त रूपेश आनंद ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा कि विश्वकर्मा श्रम समन योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में से एक है। सोनार, लोहार, नाई, बढ़ई, राजगीर एवं टोकरी बुनकर ट्रेड में यहां प्रशिक्षण लेकर युवा स्वरोजगार से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले एएफसी के कार्यक्रम अधिकारी सुनील सिंह एवं लोक सेवा संस्थान के प्रबंधक गुलाब सिंह ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वरोजगार करने से जहां युवा आर्थिक रूप से मजबूत होंगे वहीं देश में बेरोजगारी की समस्या भी दूर होगी। इस अवसर पर रविचन्द्र, महेन्द्र यादव, रविशंकर, तुलाराम, सुशीला श्रीवास्तव व रामसागर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed