फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   149 roads to be built with 19.5 crore

19.5 करोड़ से बनेंगी 149 सड़कें

Tue, 19 Jan 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
149 roads to be built with 19.5 crore
बलरामपुर। तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में 19.5 करोड़ रुपये से 149 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इससे दोनों विधानसभा क्षेत्रों के करीब 10 लाख लोगों का सफर सुहाना होगा। 400 ग्राम पंचायतों के मजरों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व गैसड़ी विधायक शैलेश कुुमार सिंह शैलू ने मंगलवार को जिला पंचायत परिसर में नई सड़कों का निर्माण कराने के लिए शिलान्यास किया।
विज्ञापन

समारोह में विधायकों ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा है कि लोगों को सफर करने के लिए अच्छी सड़कें, 24 घंटे बिजली, पीने को शुद्ध पानी, फसलों की सिंचाई, किसानों की आय में बढ़ोत्तरी और घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी दिशा में सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय ने दोनों विधायकों के साथ सीडीओ अमनदीप डुली व तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी ने कहा कि तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में 10.66 करोड़ की लागत वाली 76 और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में 9.29 करोड़ लागत वाली 73 नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत की प्रशासक/डीएम श्रुति के निर्देशन में सड़कों के निर्माण कार्य मानक व गुणवत्ता के साथ कराए जाएंगे। तुलसीपुर विधानसभा में 3.56 करोड़ की 33 सीसी रोड, 5.51 करोड़ की 22 पीसी व अनुरक्षण कार्य, 71.60 लाख से 11 ईंट सोलिंग और 87.30 लाख से 10 पुलिया का निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैसड़ी विधानसभा में 2.92 करोड़ से 35 सीसी कार्य, 3.57 करोड़ से 20 पीसी व अनुरक्षण कार्य, 29 लाख से ईंट सोलिंग व 2.50 करोड़ से 13 पुलिया नाला निर्माण कार्य 15 फरवरी तक पूरे करा लिए जाएंगे। सभी जेई को निर्देश दिया गया है कि कार्यस्थल का भ्रमण करके कार्य का फोटो उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम में अजीज, दयाराम चौधरी व अन्नय निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed