फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   सता के चकाचौंध से दूर सीएम का दिखा भला अंदाज

सता के चकाचौंध से दूर सीएम का दिखा भला अंदाज

Thu, 18 Apr 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
सता के चकाचौंध से दूर सीएम का दिखा भला अंदाज
बलरामपुर। चुनाव आयोग के प्रतिबंध के चलते मौन साधना पर चल रहे योगी आदित्यनाथ गुरुवार को विशुद्ध संत के अंदाज में दिखे। तुलसीपुर में देवीपाटन शक्तिपीठ में रात्रि प्रवास के बाद सीएम ने सवेरे ही मां पाटन देवी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। गोशाला में गोसेवा की और थारु छात्रावास के बच्चों को जीवनोपयोगी मंत्र दिए। करीब 16 घंटे के प्रवास के बाद सीएम 10.15 बजे वाराणसी रवाना हो गये।
विज्ञापन



सीएम का अंदाज गुरुवार को सुबह बिल्कुल अलग नजर आया। गोशाला में गाय के बच्चों को हरा चारा खिलाते समय सीएम ने उन्हें पुचकारा और बाद में मंदिर परिसर में ही स्थित थारु जनजाति छात्रावास के बच्चों से रुबरु हुए। सीएम ने बच्चों को जीवन में स्वच्छता का महत्व समझाया। सीएम ने कहा कि कुश्ती लड़ने व सूर्य नमस्कार करने से जीवन स्वस्थ्य रहता है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जाए। बच्चों ने सीएम को गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना तथा खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी गीत भी सुनाया। उन्होंने उत्तर प्रदेश, भारत व नेपाल आदि की राजधानी पूछने के साथ-साथ सामान्य ज्ञान के अन्य तमाम सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों ने भी सीएम से खुलकर बातचीत की। इस दौरान शक्तिपीठ के महंत मिथिलेश नाथ योगी भी मौजूद रहे। मंदिर में जलपान करने के बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवनियापुर के लिए रवाना हो गये। इससे पहले स्कूल में बन रहे थारु छात्रावास का निरीक्षण कर उन्होंने आवश्यक निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed