{"_id":"596101c84f1c1b126b8b4769","slug":"141499529672-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते से अज्ञात ने निकाले रुपये 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाते से अज्ञात ने निकाले रुपये 40 हजार
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक के खाते से 40 हजार उड़ाए
बलरामपुर। डिग्री कॉलेज के शिक्षक के बैंक खाते से किसी ने 40 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर एसएमएस आने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई तो उसने पुलिस व बैंक अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर रकम वापस दिलाने की मांग की है।
शिकायत पत्र में ग्राम छोटा धुसाह बलरामपुर निवासी डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र ने कहा कि, वह शक्ति स्मारक संस्थान दुल्हिनपुर बलरामपुर के शिक्षक हैं। एसबीआई शाखा बालपुर बलरामपुर में उनका खाता है। शुक्रवार को डॉ. सुरेश के मोबाइल पर एसएमएस आया कि फैजाबाद स्थित एक बैंक के एटीएम से उनके खाते से चार बार में 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। डॉ. सुरेश का कहना है कि उनका एटीएम कार्ड उन्हीं के पास है। ऐसे में खाते से रुपये निकलना आश्चर्यचकित कर देने वाली घटना है। शिक्षक ने पुलिस तथा बैंक के अधिकारियों से मामले की छानबीन कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। बलरामपुर देहात थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।