फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   चार बीडीओ समेत 4

चार बीडीओ समेत 4

Mon, 12 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
चार बीडीओ समेत 4
चार बीडीओ समेत 480 से मांगा जवाब
विज्ञापन

-सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी
-मनरेगा कार्यों में खराब प्रगति पाए जाने पर मांगा गया स्पष्टीकरण
-वित्तीय वर्ष के ढाई माह में मात्र 16 प्रतिशत हुआ मानव दिवस का सृजन
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। मनरेगा कार्यों में प्रगति न पाए जाने पर चार बीडीओ समेत 480 से जवाब तलब किया गया है। सात दिन में स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब न देने पर बीडीओ के खिलाफ शासन को बैड इंट्री भेजने, ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित करने, रोजगार सेवकों की सेवाएं समाप्त करने तथा ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी करने की चेतावनी दी है। चालू वित्तीय वर्ष के ढाई माह में मात्र 16 प्रतिशत मानव दिवस का सृजन अभी तक किया गया है।
डीसी मनरेगा बाल गोविन्द शुक्ला ने रविवार को बताया कि वित्त वर्ष 2017-18 में जिले के चार ब्लॉकों में मनरेगा कार्यों की बेहद खराब प्रगति मिली है। दो माह 11 दिन में हरैया ब्लॉक में 18 हजार 267 व गैसड़ी ब्लॉक में तीन हजार 180 मानव दिवस का सृजन होने पर बीडीओ एसोबर्धन सिंह, पचपेड़वा ब्लॉक में 10357 मानव दिवस का सृजन होने पर बीडीओ वेद प्रकाश मौर्य एवं तुलसीपुर ब्लॉक में 20 हजार मानव दिवस का सृजन होने पर बीडीओ पूर्णमासी सहित 40 ग्राम पंचायत सचिव, 200 रोजगार सेवक तथा 236 ग्राम प्रधानों से जवाब तलब किया गया है। सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर बीडीओ के खिलाफ बैड इंट्री के लिए शासन को पत्र लिखने, ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ निलंबन, रोजगार सेवकों के सेवा समाप्ति तथा ग्राम प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि जिले के सभी नौ ब्लॉकों में शासन स्तर से निर्धारित पांच लाख 79 हजार के सापेक्ष एक अप्रैल से 11 जून 2017 तक मात्र 95 हजार मानव दिवस सृजित किया गया है। शासन ने 20 दिन में तीन लाख मानव दिवस सृजित करने का टारगेट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

239 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य शून्य
-डीसी मनरेगा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में एक अप्रैल से 11 जून तक जिले के सभी नौ ब्लॉकों के 239 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य की प्रगति शून्य रही है। सदर ब्लॉक में 30, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 9 हरैया सतघरवा ब्लॉक में 46, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में 7, उतरौला ब्लॉक में 16, रेहरा बाजार ब्लॉक में 8, गैसड़ी ब्लॉक में 64, तुलसीपुर ब्लॉक में 25 तथा पचपेड़वा ब्लॉक में 27 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य की प्रगति शून्य पाई गई है।

ग्राम विकास मंत्री 14 को करेंगे समीक्षा
-डीसी मनरेगा ने बताया कि 14 जून को ग्राम विकास मंत्री महेन्द्र सिंह जिले के मनरेगा कार्यों की समीक्षा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से करेंगे। समीक्षा के दौरान मनरेगा कार्य की खराब प्रगति मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया कि मनरेगा कार्यों में खराब प्रगति को लेकर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed