फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1365 patients treated at the Jan Arogya Mela

Balrampur News: जन आरोग्य मेले में 1365 मरीजों का उपचार

Sun, 19 Jul 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 19 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
1365 patients treated at the Jan Arogya Mela
बलरामपुर/हरैया सतघरवा। छुट्टी के दिन रविवार को मरीजों का उपचार करने के लिए 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1365 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 588 पुरुष, 598 महिलाएं और 179 बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य मेले में बुखार व सर्दी-जुकाम के मरीज अधिक रहे।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.जावेद अख्तर व डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12.15 बजे तक यहां पर 31 मरीजों का उपचार हो चुका था। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि मौसम बदलने से सर्दी व जुकाम के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन


हरैया सतघरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने मरीजों स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया। दावा कराने आए फरीद अली (21) वर्ष ने बताया कि उन्हें खासी और बुखार की समस्या है। शोभाराम शुक्ल (45) वर्ष ने बताया कि उन्हें खांसी और बुखार की समस्या है, दवा लेने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवधेश कुमार (45) वर्ष व सियाराम (65) वर्ष में बताया कि उन्हें कमजोरी की समस्या है। चिकित्सक ने दवा लिखा है। मेले में फार्मासिस्ट अनुराग गुप्त, लैब टेक्नीशियन रामनरायन कुशवाहा व वार्डबॉय हुकुमचंद आदि मौजूद रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघनी और महदेइया में आयोजित स्वास्थ्य मेले का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने निरीक्षण किया। मेले में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया।


सीएमओ ने कहा कि मेले में आने वाले मरीजों का पंजीकरण करने के साथ ही रक्तचाप, शुगर, टीबी, कुष्ठ, नेत्र व दंत रोगों की जांच की जाए। साथ ही गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श और बच्चों का टीकाकरण भी किया जाए। उन्होंने लोगों को आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed