{"_id":"5c76c249bdec224e21136199","slug":"131551286857-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर। गत 24 फरवरी की रात तुलसीपुर नगर के कचेहरी मोड़ पर हुई युवक नावेद की हत्या के तीनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार रात को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि युवक की हत्या उसके मित्र द्वारा लिए गए रुपये के लेन देन में हुई मारपीट के चलते की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि नावेद की हत्या के मुख्य आरोपी अहमद रजा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दो अन्य साथियों को मंगलवार रात बलरामपुर स्टेशन से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अब्दुल्ला तथा राजेश कुमार यादव के रूप में हुई है।
पूछताछ में पता चला है कि मृतक के मित्र आबिद ने मुख्य आरोपी अहमद रजा से पांच हजार रुपये उधार लिया था। इसी बात को लेकर आबिद व अहमद रजा में झगड़ा हुआ था। मौके पर नावेद भी मौजूद था। नावेद ने आबिद का समर्थन किया तो आरोपियों ने हॉकी व डंडे से उसे बुरी तरह पीटा जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।