{"_id":"5c2f94eebdec2256c66bc44b","slug":"131546622190-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल के विजयी पहलवानों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल के विजयी पहलवानों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। स्थानीय विकास खंड के दारीचौरा में चल रहे अखिल भारतीय दंगल का समापन शुक्रवार को हुआ। दो दिनों तक चले दंगल में देश विदेश के पहलवानों ने पूरा दमखम दिखाया। दंगल के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दंगल के अंतिम दिन का मुकाबला नेपाल के देवा थापा एवं राजस्थान के रंधावा पहलवान के बीच हुआ जिसमें देवा थापा ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला राजस्थान के बदलसिंह पहलवान एवं नेपाल के पारस पहलवान के बीच हुआ जिसमें बदल सिंह विजयी हुए। तीसरे मुकाबले में उतरौला के दिलीप पहलवान ने दारी चौरा के अंकित पहलवान को पटखनी दी।
चौथा मुकाबला नेपाल के बसंत थापा पहलवान ने राजस्थान के ज्वाला सिंह पहलवान को हराकर जीत दर्ज की। पांचवें मुकाबले में चंबल के मोनू पहलवान को जम्मू कश्मीर के जावेद पहलवान ने हराया। छठवें मुकाबले में महिला पहलवान शिवांगी ने बिहार की महिला पहलवान ज्योति को हराया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने सभी विजेता पहलवानों को बधाई दी। उन्होंने विजयी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। दंगल के आयोजक सूरज प्रसाद उर्फ नूरामल आजाद ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रणवीर सिंह, सतीश कुमार पांडेय, जितेन्द्र वन व राहुल जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।