फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   रुपये 13.59 करोड़ से पांच पुलों के होंगे निर्माण

रुपये 13.59 करोड़ से पांच पुलों के होंगे निर्माण

Wed, 09 May 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
रुपये 13.59 करोड़ से पांच पुलों के होंगे निर्माण
साढ़े 13 करोड़ से होगा पांच पुलों का निर्माण
विज्ञापन


बलरामपुर। मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए जिले में पांच पुलों का निर्माण 13 करोड़ 59 लाख 98 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा। पुलों का निर्माण होने से जिले की डेढ़ लाख आबादी को चक्कर काटने से निजात मिल जाएगी।

चालू वित्तीय वर्ष में सभी पुलों का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। मुख्य सड़कों से दो और गैर जनपदों को जोड़ने के लिए तीन पुलों का निर्माण होगा। निर्माण खंड व प्रांतीय खंड दोनों डिवीजनों की तरफ से चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक कार्य पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2018-19 में निर्माण खंड डिवीजन की तरफ से 11 करोड़ दो लाख 96 हजार रुपये की लागत से दो पुलों का निर्माण कराया जाएगा। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण हेमराज सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में एक और दूसरे जनपद को जोड़ने के लिए एक पुल का निर्माण विभाग की तरफ से चालू वित्तीय वर्ष में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलों का निर्माण कराने के लिए शासन को बजट तैयार कराकर प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद शासन से बजट का अलाटमेंट होगा। बजट मिलते ही तत्काल पुलों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। शासन ने पुलों के निर्माण के लिए शीघ्र बजट देने का आश्वासन दिया है।

2.57 करोड़ रुपये की लागत से प्रांतीय खंड बनाएगा पुल

-प्रांतीय खंड डिवीजन की तरफ से जिले में तीन पुलों का निर्माण दो करोड़ 57 लाख दो हजार रुपये की लागत से वित्तीय वर्ष 2018-19 में कराया जाएगा।

एक्सईएन मेघ प्रकाश ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र का एक पुल और गैर जनपदों को जोड़ने वाले दो पुलों का निर्माण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजकर बजट की डिमांड की गई है। शासन ने शीघ्र बजट देने का आश्वासन दिया है। बजट मिलते ही तीनों पुलों का निर्माण कार्य तत्काल शुरु कराया जाएगा।

यात्रा के समय में होगी बचत

जिले में पांच पुलों का निर्माण प्रांतीय व निर्माण खंड की तरफ से चालू वित्तीय वर्ष में पूरा कराया जाएगा। पुलों का निर्माण होने से जिले की डेढ़ लाख आबादी को चक्कर काटने से निजात मिल जाएगी।

दोनों डिवीजन के एक्सईएन का कहना है कि जिले के लोगों को गैर जनपदों में पहुंचने के लिए अधिक दूरी का चक्कर काटना पड़ रहा है। पुल निर्माण होने से दूरी कम हो जाएगी और यात्रा में समय की बचत होगी।

गांवों को जोड़ने के लिए पुलों का निर्माण होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। जिला, तहसील व ब्लॉक मुख्यालय जाने के लिए चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

-जिले में प्रांतीय व निर्माण खंड की तरफ से ग्रामीणों की सुविधा के लिए पांच पुलों का निर्माण चालू वित्तीय वर्ष में कराया जाएगा। पुलों का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा गया है।


दोनों डिवीजन के एक्सईएन को पुल निर्माण के लिए बजट आवंटन कराने की पैरवी करने का निर्देश दिया गया है। बजट मिलते ही सभी पुलों का मानक व गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया जाएगा।

सीडीओ कृत्तिका ज्योत्स्ना को पुलों से संबंधित प्रस्ताव की नियमित समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed