{"_id":"596101c34f1c1b521b8b45c2","slug":"131499529667-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पर मनरेगा में फर्जीवाड़े का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान पर मनरेगा में फर्जीवाड़े का आरोप
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरी भुगतान के नाम पर लाखों रुपये का गोलमाल
बलरामपुर। ग्राम प्रधान पर मनरेगा के तहत अपने नाबालिग बेटे समेत अन्य परिवारीजनों व रिश्तेदारों के नाम पर लाखों रुपये मजदूरी का भुगतान करने का आरोप लगा है। शासन के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की गई है।
डीएम बलरामपुर को दिए गए शिकायती पत्र में ग्राम पंचायत दुल्हापुर-बल्लीपुर निवासी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि, ग्राम प्रधान ने अपने नाबालिग बेटे, परिवारीजनों व रिश्तेदारों के नाम जॉब कार्ड बनवाकर लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। संतोष का कहना है कि गांव के जो लोग मुंबई व गुजरात में रहते हैं, उनके नाम पर भी मनरेगा मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। पूर्व प्रधान के कार्यकाल में लगे खड़ंजे को अपना काम दिखाकर भी प्रधान ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। शिकायती पत्र के साथ संतोष ने शपथपत्र भी प्रस्तुत किया है। संतोष ने डीएम से मामले की जांच कराकर ग्राम प्रधान द्वारा किए गए फर्जीवाड़े के खिलाफ कार्रवाई तथा सरकारी धन की रिकवरी की मांग की है।