{"_id":"595fb7e44f1c1b5b458b4784","slug":"131499445220-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1942 अपात्रों को बांट दी गई पेंशन की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1942 अपात्रों को बांट दी गई पेंशन की धनराशि
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1942 अपात्रों को बांट दी पेंशन की धनराशि
- समाजवादी व वृद्घावस्था पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का मामला
- एसडीएम व बीडीओ की जांच में अनियमितता का हुआ खुलासा
- मृतकों के भी बैंक अकाउंट में भेज रहे थे पेंशन की धनराशि
मंगल देव गिरि
बलरामपुर। पेंशन योजनाओं में वित्तीय अनियमितता किए जाने का खुलासा हुआ है। जिले में 1942 अपात्रों को पेंशन की धनराशि रेवरी की तरह बांट दी गई है। एसडीएम व बीडीओ की जांच में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। मृतकों के बैंक अकाउंट में भी पेंशन की धनारशि भेजी जा रही थी। जांच रिपोर्ट में समाजवादी व वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं में भारी गड़बड़ी पाई गई है।
शासन ने सभी प्रकार के पेंशन योजनाओं में अपात्रों की जांच कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया था। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने शासन के निर्देश पर समाजवादी व वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं की जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम व सभी 9 ब्लॉकों के बीडीओ से जांच कराई। वित्तीय वर्ष 2017-18 में समाजवादी पेंशन के 58901 के सापेक्ष 42595 लाभार्थियों की जांच पूरी हो गई है। जांच रिपार्ट में 131 पेंशनधारक मृत पाए गए है जबकि 1260 पेंशनधारक अपात्र मिले हैं। इसी प्रकार से वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 के जिले के सभी 9 ब्लाकों तथा बलरामपुर व उतरौला नगर पालिका परिषद एवं तुलसीपुर व पचपेड़वा नगर पंचायतों में 28 हजार 942 के सापेक्ष 20905 पेंशनधारकों की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर वृृद्धावस्था के 493 लाभार्थी मृतक पाए गए है जबकि 58 लाभार्थी अपात्र मिले हैं। डीएम ने समाजवादी पेंशन योजना में 72.32 तथा वृद्धावस्था पेंशन योजना में 72.23 प्रतिशत लाभार्थियों की जांच होने पर कड़ी नाराजगी जताई है तथा उन्होंने शत-प्रतिशत लाभार्थियों का सत्यापन कराने का निर्देश जिले के सभी एसडीएम व बीडीओ को दिया है। शत-प्रतिशत जांच होने पर अभी और अपात्रों के खुलासे हो सकते हैं।
गड़बड़ी रोकने के लिए आधार नंबर से होंगे लिंकअप
-डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि पेंशन योजनाओं में अनियमितता रोकने के लिए लाभार्थियों के बैंक अकाउंट को आधार नंबर से लिंकअप कराया जा रहा है। समाजवादी पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में 38.29 प्रतिशत तथा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 25.58 प्रतिशत लाभार्थियों के बैंक अकाउंट को आधार नंबर से अभी तक लिंकअप कराया जा सका है। डीएम ने एसडीएम व बीडीओ को शत-प्रतिशत लाभार्थियों के बैंक अकाउंट को आधार नंबर से लिंकअप कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार से भी पेंशनधारकों की रिपोर्ट तलब की है।