फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   13 candidates left the marks improvement exam

दोनों पालियों में 13 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंक सुधार परीक्षा

Sat, 18 Sep 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
13 candidates left the marks improvement exam
बलरामपुर। जिले के नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की अंक सुधार परीक्षा शुरु करा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षार्थियों ने परीक्षा कराई जाएगी। पहले दिन दोनों पालियों में 13 परीक्षार्थियों ने अंक सुधार की परीक्षा छोड़ दी है। जिले के नौ केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 185 छात्र-छात्राओं की छह अक्तूबर तक अंक सुधार की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षाफल में अंक सुधार की परीक्षा शुरु करा दी गई है। छह अक्तूबर तक हाईस्कूल के 96 व इंटरमीडिएट के 89 परीक्षार्थी अंक सुधार परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

एमपीपी इंटर कालेज, स्वतंत्र भारत इंटर कालेज तुलसीपुर, मोहन लाल राम लाल इंटर कालेज शिवपुरा, लोकमन्य तिलक इंटर कालेज पचपेड़वा, बीपीएस इंटर कालेज रेहरा बाजार, राजकीय इंटर कॉलेज गैसड़ी, राजकीय इंटर कालेज दारीचौरा, राजकीय बालिका इंटर कालेज उतरौला व रामदीन बुधराम इंटर कालेज हुसैनाबाद ग्रिंट को अंक सुधार का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर एक-एक एसआई, दो-दो महिला व पुरुष कांस्टेबल तैनात रहेंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए दो सचल दस्ते भी तैनात किए गए हैं। एमपींपी इंटर कालेज में कंट्रोल रुम बनाया गया है जहां से परीक्षा संबंधी ब्यौरा जुटाया जाएगा।
सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रुम से जोड़ दिया गया है जहां से निगरानी की जा रही है। अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के समस्याओं का कंट्रोल रुम के नंबर 05263-232212 पर निस्तारण कराया जाएगा।

कंट्रोल रूम के प्रभारी राजकीय इंटर कालेज इटईराम के प्रधान उमेश पांडेय ने बताया कि पहले दिन प्रथम पाली में हिंदी विषय की 47 की तुलना में 39 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि आठ ने परीक्षा छोड़ दी है। द्वितीय पाली के हिंदी विषय में 60 की तुलना में 55 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि पांच ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed