{"_id":"5c2e4df3bdec2256ed2b8fcc","slug":"121546538483-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के सीएम कमलनाथ का पुतला जलाने पर चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के सीएम कमलनाथ का पुतला जलाने पर चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बिना अनुमति के एमपी के सीएम कमलनाथ का पुतला जलाना एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। नगर कोतवाली की पुलिस ने कार्यकर्ताओं को दबोच कर भविष्य में ऐसा करने के लिए अनुमति लेने की सख्त हिदायत दी है।
एबीवीपी के पदाधिकारी जयशंकर मिश्र, शुभम चौधरी, आनंद मोहन शुक्ला, मोहित शुक्ला, वैभव सिंह, साजन चौधरी, अमित शुक्ला, मनीष शुक्ला आदि ने गुरुवार को नगर के वीर विनय चौराहे पर पहुंचकर एमपी के सीएम के खिलाफ नारेबाजी की।
एबीवीपी के पदाधिकारियों ने कहा कि एमपी के सीएम का वंदे मातरम पर लिया गया फैसला राष्ट्र हित में नहीं है। वंदे मातरम हमारे राष्ट्र का गौरव है। हम सभी लोग राष्ट्र के गौरव पर जीने-मरने को तैयार हैं। धरना प्रदर्शन के बाद एबीवीपी ने सीएम का पुतला जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाल रामाश्रय राय ने बताया कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को पकड़ कर कोतवाली लाया गया और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में बिना अनुमति के किसी का भी पुतला जलाया तो संबोधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एबीवीपी के पदाधिकारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।