{"_id":"5c2e4de9bdec2256c06537e6","slug":"121546538473-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंगी-बहरी सरकार को नहीं सुनाई दे रहा किसानों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंगी-बहरी सरकार को नहीं सुनाई दे रहा किसानों का दर्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। केंद्र व प्रदेश की गूंगी-बहरी सरकार को किसानों का दर्द सुनाई नहीं दे रहा है। किसानों की समस्याओं को दूर करने के बजाए सरकार उद्योगपतियों की पूंजी बढ़ाने में लगी है।
यह बातें पूर्व मंत्री लीलावती कुशवाहा ने गुरुवार को बजाज चीनी मिल इटईमैदा गेट पर समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं। पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अन्नदाता के लिए जुबानी खर्च से ही आय बढ़ाने का दावा कर रही है।
चीनी मिलें गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये दबाए बैंठी हैं। किसान को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। पूर्व विधायक अनवर महमूद, पूर्व विधायक मशहूद खां, पूर्व विधायक जगराम पासवान, सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल एवं जिला महासचिव इकबाल जावेद आदि ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने तहसीलदार शेख आलमगीर को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश खां, युवजन सभा जिलाध्यक्ष राकेश यादव, निजामुल्ला, राम सोहरत यादव व तैय्यब अली, उमर खान, सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।