फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   सीएम के फरमान को ठेंगा दिखा रहा पावर कारपोरेशन

सीएम के फरमान को ठेंगा दिखा रहा पावर कारपोरेशन

Fri, 14 Jul 2017 11:30 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
सीएम के फरमान को ठेंगा दिखा रहा पावर कारपोरेशन

विज्ञापन
सीएम के फरमान को ठेंगा दिखा रहा पावर कॉर्पोरेशन
दो माह बाद भी नहीं बदले गए जले ट्रांसफार्मर
बत्ती गुल होने से परेशान उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। मुख्यमंत्री के फरमान को पावर कॉर्पोरेशन ठेंगा दिखा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के खराब ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदलने का फरमान हवाहवाई साबित हो रहा है। हरैया सतघरवा ब्लॉक के खैरहनिया गांव के लोग ट्रांसफार्मर की खराबी से दो माह से अंधेरे में गुजर-बसर कर रहे हैं। ट्रांसफार्मर की खराबी को लेकर शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।

उपभोक्ता इसराइल, शाहिर, नानबाबू, मकसूद, सुबराती, सोमू, राममिलन, इमाम अली, आयशा खान, मोहम्मद अजीम, हसन अली तथा स्वामीनाथ आदि ने खराब पड़े ट्रांसफार्मर के सामने प्रदर्शन करते हुए कहा कि दो माह से गांव के दोनों ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं, जिससे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। बत्ती गुल होने से गांव के लोग दो माह से अंधेरे में जीवनयापन करने का विवश हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए जब विभागीय अधिकारियों से कहा गया तो कर्मचारी पैसा मांगने लगे। पैसा न देने पर ट्रांसफार्मर न बदले जाने की बात कही गई। ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने भी कई बार क्षेत्रीय जेई से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को एक पत्र भी भेजा। इस संबंध में एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन विद्युत वितरण खंड गोंडा नंदलाल ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र ही बदला जाएगा। पैसे मांगने के आरोप की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed