{"_id":"5945761b4f1c1b6d628b491a","slug":"121497724443-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टकाकरण करने में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टकाकरण करने में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
- सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का दिया निर्देश
बलरामपुर। टीकाकरण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया गया है।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने शनिवार को संयुक्त जिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि टीके लगवाकर ही बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। टीकाकरण से बच्चों में होने वाली गंभीर बीमारियों पर अंकुश में सफलता मिली है। बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। बच्चों के जन्म से एक साल के अंदर टीबी की रोकथाम के लिए बीसीजी, पोलियो की रोकथाम के लिए ओपीबी, निमोनिया की रोकथाम के लिए पीसीबी, डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी, हिमोफिल्स, इंफ्लुएंजा, टाइप बी व दिमागी बुखार के लिए जेई तथा खसरे का टीकाकरण अभियान जनपद में व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। मिशन इंद्रधनुष के तहत सात बीमारियों से बचाव के लिए 22 जून तक जिले में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचाकर बच्चों की मृत्युदर कम की जा सकती है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएचएनडी में टीके लगाने के लिए निरंतर जुटी हैं। इस दौरान अपर सीएमओ डॉ. जयंत कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके सिंघल, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र आदि ने लोगों से बच्चों का टीकाकरण कराने की अपील की।