फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   120 crore Indian road in Nepal also expected to increase customs limit

Balrampur News: नेपाल में 120 करोड़ की भारतीय सड़क को भी भंसार सीमा वृद्धि की उम्मीद

Sun, 26 Oct 2025 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
120 crore Indian road in Nepal also expected to increase customs limit
-नेपाल में भारत सरकार द्वारा बनाया गया लमही कोयलाबास मार्ग ।-स्रोत: नेपाली नागरिक
बलरामपुर।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर पहल तो हुई, लेकिन जमीन पर नहीं उतर सकी। इसी कड़ी में नेपाल के भीतर भारत सरकार ने 120 करोड़ की लागत से 34 किलोमीटर लंबी सड़क बनवाई। इसके माध्यम से लमही सीधे कोयलाबास से जुड़ गया। भंसार सीमा न बढ़ने से सड़क का व्यापारिक उपयोग नहीं हो पा रहा है।
नेपाल के कोयलाबास के प्रधान अब्दुल खालिक सिद्दीकी ने बताया कि वर्ष 2004-05 में ही नेपाल में भारत सरकार ने सर्वे कराया था। उस समय ही तय हुआ था कि लमही को सीधे काेयलाबास से जोड़ा जाए तो व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए सड़क निर्माण का प्रयास शुरू हुआ। वर्ष 2020-21 में सड़क का निर्माण भी पूरा हो गया।
विज्ञापन

अब तो लमही से कोयलाबास तक आवाजाही भी हो रही है। इस सब के बीच जरवा सीमा शुल्क चौकी पर भंसार की सीमा न बढ़ने से व्यापारिक गतिविधियां नहीं बढ़ पा रही हैं। इससे सड़क के निर्माण का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लमही व्यापार संघ के अध्यक्ष कमल सिंह ठकुरी कहते हैं कि भारत सरकार से मांग की गई है। सड़क बनने के बाद भंसार सीमा बढ़ने से ही बड़े वाहन सीधे तुलसीपुर तक जा सकेंगे। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। अभी भंसार की सीमा 25 हजार तक ही होने से व्यापार सीमित है। गढ़वा व्यापार संघ के अध्यक्ष ऊं प्रकाश बस्याल कहते हैं कि सड़क से नेपाल के व्यापारियों में काफी उम्मीद जगी थी। अब भंसार बढ़ाने के लिए चल रहे अभियान से एक बार फिर उम्मीदों को पंख लगे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का बजट यहां खर्च हुआ है, इसका लाभ भारत के व्यापारियों को मिलना चाहिए। इसके लिए नेपाल के व्यापारी भी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed