{"_id":"5f7eb09c8ebc3e9bf228c7e7","slug":"12-children-scorched-due-to-electric-shock-three-in-critical-condition-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दा सिनेमा चलाते समय 14 लोग करंट की चपेट में आकर झुलसे, तीन बच्चों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्दा सिनेमा चलाते समय 14 लोग करंट की चपेट में आकर झुलसे, तीन बच्चों की हालत गंभीर
Thu, 08 Oct 2020 11:54 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी शिवपुरा में भर्ती लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरैया थाना क्षेत्र के उदईपुर मजगवां में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 12 बच्चे झुलस गए हैं। इसमें से 11 बच्चे सी एचसी शिवपुरा में भर्ती और तीन की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल बलरामपुर के लिए रेफर किया गया है। एक मांगलिक कार्यक्रम में कटिया लगाकर पर्दा सिनेमा चलाते समय आपस में तार टकराने से घटना हुई। बिजली कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।
बलरामपुर मे हरैया सतघरवा स्थानीय थाना क्षेत्र के उदईपुर मझगवां गांव में बुधवार देर रात मांगलिक कार्यक्रम के दौरान पर्दा सिनेमा चला रहे लोगों पर ग्रामीणों की मनमानी तथा पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही भारी पड़ गई। सिनेमा चलाने के लिए कटिया कनेक्शन लगाते समय विद्युत तार आपस में टकरा गए ।
जिसमें 14 लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। झुलसने वालों में 12 बच्चे शामिल है। सभी को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने तीन बच्चों सुखराम (10) अमरजीत (12) सूरज (15) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची बिजली विभाग व पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही है।