{"_id":"60f9ab6d8ebc3e79b967c05f","slug":"12-children-orphaned-by-kovid-19-got-help-balrampur-news-lko5880235186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से अनाथ 12 बच्चों को मिली आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से अनाथ 12 बच्चों को मिली आर्थिक मदद
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना महामारी में मात-पिता अथवा मां या बाप को खोने वाले जिले के 12 अनाथ बच्चों को आर्थिक मदद प्रदान की गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को चिह्नित बच्चों को 12-12 हजार की राशि का स्वीकृति पत्र दिया गया। हर तीन माह पर मिलने वाले इस आर्थिक मदद को पाकर अनाथ बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
बतौर अभिभावक डीएम श्रुति ने बच्चों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। सीएम योगी अदित्यनाथ ने कोरोना महामारी से अनाथ बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा व सुरक्षा के लिए लखनऊ से बाल सेवा योजना का शुभारंभ किया जिसका कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण दिखाया गया।
सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान माता-पिता अथवा माता या पिता को खोने वाले जीरो से 18 साल तक के बच्चों को सरकार की तरफ प्रतिमाह चार-चार हजार रुपये की धनराशि आर्थिक मदद के रूप में दी जाएगी। विवाह योग्य बेटियों को एक लाख एक हजार रुपये आर्थिक मदद मिलेगी। बच्चों को अटल आवासीय व केजीबीवी में फ्री शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
छात्र छात्राओं को टेबलेट व लैपटॉप दिया जाएगा। बलरामपुर जिले में कोरोना महामारी के दौरान माता-पिता अथवा मां या पिता को खो देने वाले चिह्नित 12 बच्चों को सदर विधायक पल्टूराम, डीएम व सीडीओ रिया केजरीवाल ने तीन-तीन माह की आर्थिक सहायता के बतौर 12-12 हजार की राशि बैंक खाते में हस्तांतरित करने के स्वीकृति पत्र वितरित किए। सदर विधायक ने कहा कि सरकार की तरफ से उठाया गया यह एक सराहनीय कदम है।