फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   युवाओं के सपनों को पंख लगाने वाला हो सांसद

युवाओं के सपनों को पंख लगाने वाला हो सांसद

Thu, 18 Apr 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
युवाओं के सपनों को पंख लगाने वाला हो सांसद
बलरामपुर। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत गुरुवार को नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में हमारा सांसद कैसा हो विषय पर संवाद कराया गया। सांसद के चुनाव को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। युवाओं ने सांसद कैसा हो विषय पर बेबाकी से राय व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि को ईमानदार, साफ-सुथरी छवि तथा मिलनसार होना चाहिए।
विज्ञापन



सर्वसुलभ प्रत्याशी तक आम जनता अपनी समस्या पहुंचा सकती है। सांसद ऐसा होना चाहिए जो युवाओं को रोजगार का अवसर मुहैया कराने के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देने में भी योगदान करे। क्षेत्र में स्टेडियम के साथ-साथ खेल सुविधाओं का विस्तार कराने का सच्चा वादा करने वाले प्रत्याशी को हम लोग प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन



नेता चुनते समय सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्रत्याशी अपराधी एवं भ्रष्ट आचरण वाला न हो। युवाओं ने लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की बात कहते हुए नारी सशक्तिकरण के महत्व को भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षा एवं खेल सुविधाओं का कराए विस्तार
बलरामपुर जनपद शिक्षा एवं खेल सुविधाओं के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है। शिक्षा के अभाव में जहां युवा तरक्की नहीं कर पा रहे हैं वहीं खेल सुविधा न होने से खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का सही प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। हम लोग ऐसे प्रत्याशी को सांसद चुनेंगे जो क्षेत्र का विकास कराने के साथ-साथ शिक्षा व खेल सुविधाओं का विस्तार कराए।
- जियाउल हशमत, ताइक्वांडो कोच


विभिन्न खेलों के लिए कोच की हो व्यवस्था
क्षेत्र में खेल के विकास के लिए विभिन्न खेलों का प्रशिक्षक होना जरूरी है। कोच ही खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण देकर भविष्य निर्माण में भूमिका निभा सकता है। हम लोग ऐसे प्रत्याशी को तरजीह देंगे जो खिलाड़ियों के लिए कोच की व्यवस्था कराएगा।
- अभीष्ट तिवारी


महिलाओं के सम्मान को दे महत्व
देश की आधी आबादी आज भी उपेक्षित है। उपेक्षा के चलते महिलाएं सही ढंग से विकास नहीं कर पा रही है। इस बार के चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को प्राथमिकता दी जाएगी जो महिलाओं के सम्मान को महत्व देगा। - अमन मौर्य


महिला सुरक्षा के लिए सख्त हो कानून
देश में महिला संबंधी अपराध तेजी से बढ़ रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून सख्त होना चाहिए। हम लोग ऐसे प्रत्याशी को सांसद चुनेंगे जो महिलाओं की उन्नति के लिए कार्य करेगा। - अदिति सिंह


क्षेत्र के विकास को दे गति
जिले के सभी नगरीय क्षेत्र जाम की समस्या से जूझ रहे है। शहर की सड़कों पर अक्सर जाम लगा रहता है। हम लोग ऐसे व्यक्ति को नेता चुनेंगे जो क्षेत्र के विकास को गति दे और जाम की समस्या से छुटकारा दिलाए। - जान्हवी मल्ल


वादों पर अमल करने वाला हो सांसद
सांसद ऐसा हो जो लोगों की समस्याएं सुने, समझे और उसका निराकरण कराए। चुनाव में केवल दावा करने वाले प्रत्याशी का विरोध किया जाएगा। जो प्रत्याशी अपने वादों पर अमल का भरोसा दिलाएगा उसे ही जनप्रतिनिधि चुनेंगे। - अर्चिता त्रिपाठी


खेलों में निष्पक्षता से हो खिलाड़ियों का चयन
खेलों के चयन में निष्पक्ष चयन प्रक्रिया न होने के कारण प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते हैं। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयन न होने से खिलाड़ी निराश हो जाते हैं। खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। - सिद्धि गुप्ता


शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ें
शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य सुविधाएं क्षेत्र की विकास का पैमाना हैं। जिस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं नहीं होती है वहां के लोगों का जीवन काफी कष्टप्रद होता है। हम लोग ऐसा सांसद चुनेंगे जो इन सुविधाओं का विस्तार कराने में सक्षम होगा। - शिवम श्रीवास्तव


सर्वसुलभ हो जनप्रतिनिधि
सांसद ऐसा हो जिससे आम जनता आसानी से मिल सके। सर्वसुलभ नेता ही क्षेत्र की जनता की समस्याओं को जान पाएगा। हम लोग ऐसे प्रत्याशी को तरजीह देंगे जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में शामिल हो। - हिमांशु मोदनवाल


कराए रोजगार का सृजन
आज युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकते है। हम लोग ऐसे प्रत्याशी को सांसद चुनेंगे जो युवाओं को रोजगार दिलाने में सक्षम हो। - कृष्ण कुमार पाल


इनडोर गेम के लिए हॉल की व्यवस्था
क्षेत्र में इनडोर गेम के लिए समुचित हॉल की व्यवस्था न होने के कारण लड़कियां चाहते हुए भी तमाम खेलों में भाग नहीं ले पाती हैं। इनडोर गेम के लिए हॉल की व्यवस्था होने के साथ-साथ कोच की नियुक्ति भी होनी चाहिए। - सोनम आनंद


लड़कियों को मिले मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण
लड़कियों के लिए हर स्कूल में फ्री मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण होना चाहिए। खेलों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर कैंप आयोजित किए जाए। हम लोग ऐसे प्रत्याशी को नेता चुनेंगे जो क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विस्तार कराने का भरोसा दिलाए। - श्रुति गौतम


भ्रष्ट न हो हमारा सांसद
सांसद जनता का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए भ्रष्ट छवि के लोगों को नेता नहीं चुनना चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने वाले प्रत्याशी को तरजीह दी जाएगी। सांसद के चुनाव में महिलाओं को भी प्रनिधित्व मिलना चाहिए। - भव्या मिश्रा



खिलाड़ियों को हर क्षेत्र में मिले प्रोत्साहन
विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। प्रोत्साहन मिलने पर खिलाड़ी क्षेत्र व राज्य के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन करेंगे। हम लोग ऐसा सांसद चुनेंगे जो क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम करेगा। - स्वप्रिल श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed