{"_id":"5c7c0bf8bdec224ba94b8211","slug":"11551633400-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी होने से तिलहनी फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी होने से तिलहनी फसल को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूंदाबांदी होने से तिलहनी फसल को नुकसान
बलरामपुर। शनिवार की रात शुरु हुई बूंदाबांदी रविवार को भी दिनभर होती रही। बूंदाबांदी के चलते तिलहनी फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। मौसम की बेरूखी ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण ठंड ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है।
किसान हृदयराम वर्मा, शिव कुमार, धर्मप्रकाश, राजितराम, मंशाराम व विजय कुमार आदि का कहना है कि बूंदाबंदी के कारण सरसो, मसूर व आलू के फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। खेतों एवं खलिहानों में तैयार सरसो की फसल को ज्यादा नुकसान हो रहा है। भीगने के चलते फसल के सड़ने की संभावना बढ़ गई है।
मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण लोगों को ठंड का एहसास फिर होने लगा है। बारिश होने पर केवल गेहूं व गन्ने की फसल को ही फायदा मिलेगा। तिलहनी तथा दलहनी फसलों को बारिश में काफी नुकसान हो रहा है।