फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बैठक से बिना सूचना के नदारद आठ अफसरों का रोका वेतन

बैठक से बिना सूचना के नदारद आठ अफसरों का रोका वेतन

Mon, 18 Feb 2019 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
बैठक से बिना सूचना के नदारद आठ अफसरों का रोका वेतन
बैठक से बिना सूचना के नदारद आठ अफसरों का रोका वेतन
विज्ञापन


बलरामपुर। वित्तीय वर्ष के अंत में शासकीय धनराशि लैप्स होने पर संबंधित विभाग के अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। वित्तीय वर्ष के अंत तक विकास कार्यो को पूरा कराने में सभी विभागों के अफसर जीजान से जुट जाएं।

आचार संहिता लागू होने से पहले नए कार्यो को तत्काल प्रारंभ कराएं। बैठक से बिना सूचना के नदारद आठ अफसरों का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। लापरवाह अफसरों से जबाब तलब किया गया है। संतोषजनक जबाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


यह बातें सीडीओ कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए कही।

सीडीओ ने बैठक से बिना सूचना के नदारद एक्सईएन सीएनडीएस, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, बीएसए, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, एक्सईएन सिंचाई व उपायुक्त उद्योग का वेतन रोकने का निर्देश दिया है और जबाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में सीडीओ ने सभी विभागीय अफसरों को निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव के संबंध में जारी होने वाले आचार संहिता से पहले नए विकास कार्यो को तत्काल शुरु करा दें।


सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने 99.04 प्रतिशत एमआर टीकाकरण, आशा का भुगतान, समय से एंबुलेंस सेवाओं का संचालन, जेई व अन्य संचारी रोगों के टीकाकरण अभियान की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed