{"_id":"646e58eeaec601f5f50bc724","slug":"114-meritorious-of-high-school-and-intermediate-were-honored-balrampur-news-c-13-1-lko1062-254001-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 114 मेधावी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 114 मेधावी हुए सम्मानित
Thu, 25 May 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 25 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड की जिला टॉपर प्रिंसी उपाध्याय को सम्मानित करते डीए
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने विभिन्न बोर्ड से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 114 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर खुशी से झूम उठे मेधावियों ने डॉक्टर, इंजीनियर व वैज्ञानिक बनकर देश व समाज की सेवा करने करने का लक्ष्य बताया।
मेधावियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि कठिन परिश्रम व नियमित दिनचर्या से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह बात मेधावियों ने साबित कर दिखाया है। सभी मेधावी पूरी लगन से पढ़ाई करते रहें, यही शिक्षा जीवन भर आपको सही राह दिखाएगी और सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी।
समारोह में डीएम व डीआईओएस गोविंद राम ने वर्ष 2023 में हुई बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर रहे 114 मेेधावियों को सम्मानित किया। इसमें यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में टॉपटेन रहे 26, इंटरमीडिएट के 14, आईसीएसई बोर्ड से हाईस्कूल के टॉपर 16, इंटरमीडिएट के 11, सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल के टॉपर रहे 15, इंटरमीडिएट के 12 और संस्कृत बोर्ड में टॉपटेन में रहे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 10-10 मेधावी शामिल रहे।
विज्ञापन
आगे बढ़ने की मिली प्रेरणा
सम्मानित होने पर खुशी जताते हुए यूपी बोर्ड हाईस्कूल की टॉपर प्रिंसी उपाध्याय व सीबीएसई बोर्ड से हाईस्कूल में टॉपर रहे शिवम ने कहा कि सम्मान मिलने से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। हमारा लक्ष्य है कि जीवन में उच्च मुकाम हासिल कर देश के नवनिर्माण में योगदान करूं। इसी तरह सीबीएसई इंटरमीडिएट की टॉपर मानसी रावत व आईसीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर रहीं हर्षिका सिंह ने हर्ष जताते हुए कहा कि इस सम्मान से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। अब आगे भी कठिन परिश्रम कर परिवार का सपना पूरा करना हमारा लक्ष्य होगा।
साइकिल पाकर खिल उठीं थारू छात्राएं
पचपेड़वा के विशुनपुर विश्राम गांव में बुधवार को साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व डीएम डॉ. महेंद्र कुुमार ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंक पाने वालीं छात्राओं को सम्मानित करते हुए 224 थारू छात्राओं को साइकिल वितरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह व बीएससी कल्पना देवी आदि मौजूद रहीं।