फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1131 voters will vote in the presence of sector magistrates

सेक्टर मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में 1131 वोटर करेंगे मतदान

Fri, 27 Nov 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
1131 voters will vote in the presence of sector magistrates
बलरामपुर। सेक्टर मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में जिले के 1131 वोटर शिक्षक निर्वाचन में मतदान करेंगे। चार जोनल मजिस्ट्रेटों को शिक्षक निर्वाचन के निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

पीठासीन व प्रथम मतदान कार्मिकों को चुनाव कराने के बारे में ट्रेनिंग दी गई है। एक दिसंबर को जिले के 10 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से शिक्षक निर्वाचन के वोट डलवाने की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में बीते दिन सीडीओ अमनदीप डुली की अध्यक्षता में गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों व पीठासीन अधिकारियों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले में कुल 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट वोटिंग समाप्त होने के समय तक तैनात रहेंगे।
चार जोनल मजिस्ट्रेटों से चुनाव प्रक्रिया की निगरानी कराई जाएगी। बैलेट पेपर से 1131 वोटर शिक्षक निर्वाचन में वोट डालेंगे। डीडीओ गिरीश कुमार पाठक ने सभी पीठासीन अधिकारियों व प्रथम मतदान कार्मिकों को चुनाव प्रक्रिया के साथ अन्य नियमावली के बारे में जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान पेटिका में बैलेट पेपर के माध्यम से मत देने का मॉक टेस्ट किया गया। इस अवसर पर तीनों तहसीलों के एसडीएम, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पीठासीन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed