{"_id":"5cb9fc41bdec221412320db5","slug":"111555692609-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी तालीम से सपनों को लगेंगे उड़ान के पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी तालीम से सपनों को लगेंगे उड़ान के पंख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। उच्च शिक्षा हासिल करने वाले बच्चे ही अपने देश व समाज का नाम रोशन करेंगे। बेटियां भी परिवार की तरक्की का जरिया बने इसलिए आप सभी लोग बेटों के साथ बेटियों को भी अच्छी शिक्षा दिलाएं। यह बातें गुरुवार की रात नगर के जामिया अरबिया अनवारुल कुरान अरबी डिग्री कॉलेज के जश्ने दस्तारबंदी (दीक्षांत समारोह) को संबोधित करते हुए महराष्ट्र से आए मौलाना सिराज अहमद चिश्ती ने कही।
मुबारकपुर अशर्फिया विश्वविद्यालय से आए नईम-ए-मिल्लत मौलाना नईमुद्दीन अजीजी ने लोगों से कहा कि मुस्लिम समाज के लोग अपने बच्चों को तालीम हसिल करने के लिए महंगे प्राइवेट स्कूलों में भेज रहे हैं लेकिन दीनी तालीम नहीं दिला रहे हैं। दीनी तालीम ने लेने से बच्चे संसर व धार्मिक परंपराओं सेर दूर हो रहे हैं। बच्चों को मदरसों में पढ़ाएं जिससे वह आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ दीनी तालीम भी हासिल कर सके।
श्रावस्ती से आए हाफिज मोहम्मद नसीम और कॉलेज के शिक्षक मौलाना शमीम अहमद कादरी ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से बेटे और बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि मुबारकपुर अशर्फिया अरबी विश्वविद्यालय के संरक्षक अजीज-ए-मिल्लत मौलाना अब्दुल हफीज व विशिष्ट अतिथि बेलग्राम शरीफ से आए सैय्यद ताहिर मिया व सैय्यद सुहेल मिया ने फाजिल के 13, हाफिज के 25, आलिम के 19 व कारी के 26 छात्रों सहित कुल 83 छात्रों को डिग्री प्रदान की। सैय्यद अहमद रजा को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में अजीज-ए-मिल्लत का कुल शरीफ पढ़ा गया। उसके बाद नातिया कलाम का दौर शुरू हुआ, जिसमें बिहार से आए शायरे इस्लाम जियाउर्रसूल, बहराइच से आए किस्मत अली, कामिल निजामी मऊ, मोहम्मद इमरान व गुलाम मैनुद्दीन बहराइच ने अपने-अपने कलाम पढ़े। कालेज के प्राचार्य मौलाना मसीह अहमद कादरी व प्रबंधक डॉ. इकबाल खां ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।