फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   नसबंदी कराने गई महिला की आपरेशन से पूर्व हुई मौत

नसबंदी कराने गई महिला की आपरेशन से पूर्व हुई मौत

Wed, 20 Feb 2019 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
नसबंदी कराने गई महिला की आपरेशन से पूर्व हुई मौत
नसबंदी कराने गई महिला की ऑपरेशन से पूर्व मौत
विज्ञापन


बलरामपुर। स्थानीय सीएचसी पर नसबंदी कराने पहुंची महिला की ऑपरेशन से पहले ही तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

सीएचसी अधीक्षक पचपेड़वा डॉ. जय सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम परिसर में नसबंदी कैंप लगाया गया था। जिला महिला अस्पताल की डॉ. माही कृति को कैंप में छह महिलाओं की नसबंदी करनी थी।
विज्ञापन


पहला नंबर चंदनपुर निवासी राजकुमार की पत्नी तुलसी रानी (30) का था। ऑपरेशन की तैयारी पूरी हो चुकी थी। इसी बीच तुलसी रानी की तबीयत अचानक खराब हो गई। डॉक्टर जब तक कुछ समझ पाते तब तक तुलसी रानी की मौत हो गई। उसका पति राजकुमार बाहर रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे राजकुमार ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी सड़नी गांव स्थित मायके गई थी। वहीं से एएनएम शर्मीली उसे नसबंदी कैंप में लाई थी।


तुलसीरानी की मौत होते ही कैंप स्थगित कर दिया गया और डॉक्टरों की टीम जिला मुख्यालय लौट गई। थानाध्यक्ष पचपेड़वा योगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed