{"_id":"5991d1044f1c1b3a388b4a16","slug":"111502728452-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित खबर-बाढ़ के पानी में डूबकर दो मरे, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित खबर-बाढ़ के पानी में डूबकर दो मरे, एक लापता
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ के पानी में डूबकर दो मरे, एक लापता
-परिजन व प्रशासन तलाश में जुटा
तुलसीपुर-गैसड़ी-जरवा-बलरामपुर। सोमवार को तीन स्थानों पर बाढ़ के पानी में डूबकर किशोर व मासूम की मौत हो गई। बाढ़ के पानी में बहा एक युवक लापता है। प्रशासन युवक की तलाश करा रहा है।
एसडीएम तुलसीपुर एसके त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम चरनगहिया निवासी रोहित पांडेय (22) पुत्र निरंकार पांडेय सोमवार को गांव के निकट पहाड़ी नाले में पानी का तेज बहाव देखने गए थे। बताया जा रहा है कि निरंकार अचानक तेज बहाव में बह गए। परिजन तथा ग्रामीण निरंकार की तलाश में जुटे हैं। इसी तरह ग्राम तुरकौलिया बल्लीडीह निवासी शिवकुंज सिंह का 8 वर्षीय पुत्र अमन सिंह सोमवार को कुछ दोस्तो के साथ गांव के बाहर मछली का शिकार देखने गया था। बताया जा रहा है कि अमन अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया। परिजन, ग्रामीण तथा पुलिस अमन की तलाश में जुट गए। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के कौव्वापुर रेलवे स्टेशन के पास जयनगरा निवासी 13 वर्षीय किशोर महफूज खां पुत्र नियाज अचानक बाढ़ के तेज बहाव में बह गया। नियाज कौव्वापुर बाजार की तरफ आया था। देर शाम महफूज का शव गांव के निकट पानी में उतराता हुआ मिला है। एसडीएम ने यह भी बताया कि सभी मामलों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।