{"_id":"636fd3f38b872975de2edd99","slug":"1100-employees-will-conduct-body-elections-balrampur-news-lko656857796","type":"story","status":"publish","title_hn":"1100 कर्मचारी कराएंगे निकाय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1100 कर्मचारी कराएंगे निकाय चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। निकाय चुनाव में 1100 कर्मचारी लगाए जाएंगे। इसके लिए विभागों से कर्मचारियों का विवरण मांगा गया है। साथ ही मतदाता सूची को लेकर आई शिकायतों का भी परीक्षण किया जा रहा है।
बलरामपुर नगर पालिका परिषद में 25, उतरौला में 25, तुलसीपुर में 15, गैसड़ी में 15, पचपेड़वा में 16 वार्डों में चुनाव होना है। वार्डों का आरक्षण तैयार करके स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा चुका है। सभी 96 वार्डों में मतदान के लिए 222 बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ पर चार कर्मचारी नियुक्त किए जाने हैं।
ऐसे में 888 कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। अन्य कर्मचारी रिजर्व में रखे जाएंगे। सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के लिए विभिन्न विभागों के 1100 कर्मचारियों की फीडिंग कराई जा रही है। वहीं, मतदाता सूची को लेकर आई 5793 शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को लगाया गया है।