{"_id":"6432f6812517a3582004b6d8","slug":"11-houses-burnt-due-to-fire-balrampur-news-c-13-1-175103-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आग लगने से जले 11 घर व सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आग लगने से जले 11 घर व सामान
Sun, 09 Apr 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर/हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। चूल्हे की चिन्गारी से निकली आग ने तुलसीपुर थाना क्षेत्र के रनियापुर गांव में सात परिवारों को तबाह कर दिया। दूसरी घटना हरैया थाना क्षेत्र के भंभरी गांव में हुई, जहां अज्ञात कारणों से लगी आग में फूस के चार घर व उनमें रखा घरेलू सामान जल गया। हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन किया है।
रनियापुर निवासी फूलमती ने बताया कि रविवार को वह खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक चूल्हे से निकली चिन्गारी से फूस के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी मुस्तफा, चिनके, चिनगुद, अब्दुल बारी, रमजान व मूर्तजा के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायरकर्मी छोटेलाल, शिवशंकर मिश्र, मनोज व अखिलेश यादव ने ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
उधर, थाना क्षेत्र के भंभरी गांव में कृष्ण कुमार की झोपड़ी में अज्ञात कारण से आग लग गई। लपटों ने पड़ोसी अनिल कुमार, कबूतरा देवी तथा संजय वर्मा के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना में पीड़ितों के घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया। हल्का लेखपाल अमित कुमार वर्मा ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेजी गई है। शीघ्र ही पीड़ितों को सहायता दिलाई जाएगी।