फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   11 hours power failure due to storm and rain

Balrampur News: आंधी व बरसात के चलते गुल रही 11 घंटे बिजली

Wed, 24 May 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 24 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
11 hours power failure due to storm and rain
गैसड़ी (बलरामपुर)। क्षेत्र में मंगलवार की भोर पहर आई आंधी व बरसात के कारण 11 घंटे बिजली गुल रही। बिजली न आने से करीब 30 गांव की 40 हजार आबादी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार करीब दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बीते 48 घंटे से रूक-रूक कर हो रही बारिश व तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में कई पेड़ व बिजली के पोल गिर गए हैं। बिजली का पोल गिरने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ता संतोष कुमार, राहुल देव, विवेक गुप्ता, इरफान, इजहारुल व विक्की आदि ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे तेज हवा व बरसात के चलते बिजली कट गई। इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से की गई। बिजली न होने से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

इस संबंध में एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन विद्युत बाल कृष्ण ने बताया कि आंधी व बारिश के चलते कुछ पोल व ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे, जिसकी मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति शुुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed