फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   11,718 candidates waiting for UP board exam

11,718 परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड परीक्षा देने का इंतजार

Mon, 24 May 2021 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
11,718 candidates waiting for UP board exam
बलरामपुर। जिले में इंटरमीडिएट के 11,718 परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड परीक्षा देने का इंतजार है। कोरोना महामारी के चलते अभी तक यूपी बोर्ड परीक्षा नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

हाईस्कूल के 17,134 संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को प्रोन्नत करने से इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों में बोर्ड परीक्षा को लेकर बेचैनी हो रही है। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराने के निर्णय का परीक्षार्थी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का कहना है कि कोरोना महामारी ने उनका भविष्य चौपट कर दिया है। कोरोना महामारी ने इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा में पास करके प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने की मंशा पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड परीक्षा कराने की चिंता सता रही है। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार जिले में इंटरमीडिएट के कुल 11,718 परीक्षार्थी संस्थागत व व्यक्तिगत के रुप में पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने सरकार व प्रशासन से यूपी बोर्ड परीक्षा कोरोना प्रोटोकाल के तहत कराने की मांग की है।
सरकार ने जिस तरह से हाईस्कूल में परीक्षार्थियों को प्रोन्नत करने का निर्णय लिया है। सरकार इसी तरह से इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों के भविष्य को लेकर शीघ्र कोई निर्णय ले।

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते शासन स्तर से अभी तक इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। शासन स्तर से जो निर्णय लिया जाएगा उसका अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed