फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   11.7 crore will be built by five sadbhav mandap

पांच ब्लॉकों में 11.70 करोड़ बनेंगे सदभाव मंडप

Thu, 25 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
11.7 crore will be built by five sadbhav mandap
बलरामपुर। जिले के पांच ब्लॉकों में सद्भाव मंडपों का निर्माण कराने के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत केंद्र व राज्य सरकार को 11.70 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

सद्भाव मंडपों का निर्माण कराने के लिए जमीन भी मुहैया हो गई है। प्रत्येक सद्भाव मंडप के निर्माण पर 2.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सद्भाव मंडपों का निर्माण कराने के लिए केंद्र व राज्य सरकार 50-50 प्रतिशत धनराशि मुहैया कराएंगी। सद्भाव मंडपों का निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शादी-विवाह व अन्य कार्यक्रम कराने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के नोडल अफसर व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि जिले के पांच ब्लॉकों में सद्भाव मंडपों का निर्माण कराने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों को 11 करोड़ 70 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैसड़ी, तुलसीपुर, गैड़ास बुजुर्ग, उतरौला व श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 2.34 करोड़ रुपये प्रत्येक सद्भाव मंडप के निर्माण पर खर्च होंगे। पांचों ब्लॉकों के बीडीओ के प्रस्ताव पर तीनों तहसीलों के एसडीएम ने इसके लिए 10-10 बीघे जमीन भी मुहैया करा दी है।
डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि भारत सरकार ने मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान में 15 सूत्री कार्यक्रमों को शामिल किया है।
पीएम जन विकास कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सामान्य व तकनीकी शिक्षा के साथ ही ग्रामीणों के लिए शादी-विवाह व अन्य कार्यक्रमों के जरूरतों को भी शामिल किया गया है।

जिले के पांच ब्लॉकों में सद्भाव मंडपों का निर्माण कराने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को वित्त वर्ष 2019-20 में 11.70 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार से बजट मिलने के बाद तत्काल सद्भाव मंडपों का निर्माण कराया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शादी-विवाह व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के लिए सभी सद्भाव मंडपों को संसाधनों से लैस कराया जाएगा।
प्रत्येक सद्भाव मंडप में एक बड़ा हॉल, किचन शेड, चार कमरे, शौचालय तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। पंखे व लाइटें भी लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed