फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ग्रामीणों ने लगाया सिलेंडर फटने का आरोप, पांच घायल

ग्रामीणों ने लगाया सिलेंडर फटने का आरोप, पांच घायल

Thu, 18 Apr 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया सिलेंडर फटने का आरोप, पांच घायल
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुलरिहा हिसामपुर में गुरुवार की सुबह सिलेंडर फटने से पांच लोग घायल हो गए। हादसा खाना बनाते समय हुआ। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी से मामले की रिपोर्ट तलब ही है।
विज्ञापन



हरैया थाना क्षेत्र के गुलरिहा हिसामपुर निवासी उदयभान ने बताया कि गुरुवार को पड़ोसी अयोध्या प्रसाद के यहां मुंडन संस्कार था। इस दौरान भोज कार्यक्रम में रिश्तेदार व जान-पहचान के लोग जुटे थे। सुबह करीब 10 बजे भोज कार्यक्रम का खाना बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से पास में काम कर रही कृष्णावती (50), राजेश (22), छेदी (28), अनूप (25) व चिनकू(25) घायल हो गए। कृष्णावती की हालत गंभीर है। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौवापुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



हादसे में अयोध्या के घर का 15 हजार व गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उदयभान ने बताया कि सिलेंडर फटने से उनके पक्के मकान के छत का प्लास्टर भी तहस-नहस हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना जेबी सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर जांच-पड़ताल के लिए टीम भेजी गई है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। डीएम कृष्णा करुणेश ने जिला पूर्ति अधिकारी से घटना की जांच व रिपोर्ट तलब की है। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया है कि किस एजेंसी का सिलेंडर था और घटना कैसे हुई पूरी विस्तृत रिपोर्ट तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed