{"_id":"59625aca4f1c1b67128b4595","slug":"101499617994-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याएं निस्तारित न हुई तो होगा आंदोलन
व्यापारियों ने बैठक में समस्याओं पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
गैसड़ी-बलरामपुर। व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों की एक बैठक रविवार को स्थानीय बाजार में हुई। बैठक में समस्याओं पर चर्चा करते हुए आंदोलन की रणनीति तय की गई। एक सप्ताह के अंदर समस्याएं निस्तारित न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन का निर्णय लिया है।
बैठक में व्यापार मंडल गैसड़ी के अध्यक्ष नसीम खां ने कहा कि बाजार की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह पंगु हो चुकी है। विद्युत कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या के चलते बाजारवासियों को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। पाइप लाइन से जलापूर्ति न होने के कारण लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। गैसड़ी से बिस्कोहर जाने वाले मार्ग पर कीचड़ व जलभराव के चलते लोगों को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार, पाइप लाइन से जलापूर्ति, इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव, जलाभराव की समस्या से निजात तथा गैसड़ी बाजार में विद्युत आपू्िर्त के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल द्वारा 10 जुलाई को तुलसीपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन शुरु किया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल महामंत्री बैजनाथ, सरदार अवतार सिंह, रामू पटवा, मदनलाल, अमरेश, दुर्गेश व विजय गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।