फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   किशोरी को अगवा कर की गई थी हत्या

किशोरी को अगवा कर की गई थी हत्या

Sat, 17 Jun 2017 11:36 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर की गई थी हत्या
अगवा कर हुआ था किशोरी का कत्ल
विज्ञापन

- पिता की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बलरामपुर। 10 जून को लापता हुई किशोरी को अगवा करके हत्या की गई थी। किशोरी का शव पुलिस ने राप्ती नदी से बरामद करके लावारिस में दफन भी करा दिया था। मृतका के पिता का आरोप है कि पहचान के बाद भी पुलिस ने उनकी बेटी का शव नहीं दिया था। एसपी के हस्तक्षेप पर हरकत में आई पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली नगर के एक ग्राम निवासी व्यक्ति ने बताया कि गत 10 जून की रात उनकी 14 वर्षीय पुत्री गांव में ही कथा सुनकर अकेले घर लौट रही थी। वह घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन तलाश करने लगे। दो-तीन दिन की तलाशने के बाद परिवारीजनों ने 13 जून को नगर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसी समय पुलिस ने सिरिया गांव के पास राप्ती नदी में लावारिस मिले किशोरी के शव की पहचान कराई। परिवारीजनों ने शव की पहचान कर ली। इसके बावजूद पुलिस ने परिवारीजनों को शव देने के बजाय उसे लावारिस में दफन करा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बेटी का शव दिलाने व दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग एसपी से की थी। एसपी अभिषेक सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को ही पुलिस ने पीड़ित पिता से तहरीर लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। पीड़ित पिता का आरोप है कि गांव के ही उमाशंकर, ननकऊ, राघव व सबलू ने गलत नीयत से उसकी बेटी को अगवा किया था। इन्हीं लोगों ने उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका था। नगर कोतवाल आरएस तिवारी ने बताया कि मामले में उमाशंकर, ननकऊ, राघव तथा सबलू के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम कराकर दफन किया गया था। दफनाने से पूर्व शव की पहचान नहीं हो पाई थी। परिवारीजन यदि शव की मांग करेंगे तो सक्षम अधिकारी से आदेश कराकर कब्र खोदवाकर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed